रांची, जून 20 -- Jharkhand Weather: झारखंड में आज फिर से आसमान से आफत बरसेगी। गुरुवार को हुई बारिश ने 8 की जान ले ली और मौसम विभाग ने एक बार फिर से 10 जिलों में शुक्रवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं। इनमें रांची, खूंटी, रामगढ़, कोडरमा, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा हैं। वहीं गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, चतरा, पलामू, गढ़वा, गुमला व सिमडेगा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देवघर और जामताड़ा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र कायम है। 21 जून के बाद बारिश की रफ्तार में कमी आने से राहत मिलेगी।रांची समेत कई जिलों में आज भी स्कूल बंद झारखंड में तीन दिन से हो रही बारिश को देखते हुए कई जिलों में प्रशासन ने शुक्रवार को भी स्कूल बंद करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.