रांची, जून 15 -- राजधानी रांची और इसके आसपास के इलाकों में रविवार की रात हुई झमाझम बारिश ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। देर शाम 7 बजे शुरू हुई डेढ़ से दो घंटे की मूसलाधार बारिश और तेज हवा के कारण शहर के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। इससे विमान सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को भी रांची और इसके आसपास के जिलों समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज के साथ तेज हवा चलने और बारिश होने की प्रबल संभावना है।31 मिमी बारिश और 40 किमी की रफ्तार से चली हवा मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान रांची में करीब 31 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज हवा भी चली। रात में अचानक हुई तेज बारिश के कारण मुख्य सड़कों से लेकर ...