रांची, अगस्त 5 -- झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का बुधवार को प्रकाशन होगा। यह सूची सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आम नागरिकों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी। इसकी जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम द्वारा बनने वाली मतदाता सूची को परमानेंट डॉक्यूमेंट के रूप में संरक्षित किया जाता है। जिस प्रकार विगत के एसआईआर वाली मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट के रूप में माना गया है, उसी प्रकार भविष्य में भी वर्तमान के एसआईआर से संबंधित डॉक्यूमेंट की महत्ता रहेगी।आइए जानते हैं वोटर्स अपना नाम कैसे देख सकेंगे के. रवि कुमार ने कहा कि प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में अपना न...