रांची, अप्रैल 18 -- JharKhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य में शुक्रवार को भी मौसम बेहद गर्म रहा। कमोबेश राज्य के हर हिस्से में मौसम साफ रहा। सबसे ज्यादा गर्मी पलामू प्रमंडल में रही। पलामू का अधिकतम पारा 42.1 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों समेत संताल और कोल्हान में आंशिक बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। पलामू समेत शेष झारखंड में गर्मी का प्रभाव रहेगा। वहीं, रविवार से राज्य में हीट वेव चलने की चेतावनी जारी की गयी है। शुक्रवार को राज्य के संताल और कोल्हान के सभी जिलों समेत रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह में छिटपुट बारिश हो सकती है। जबकि, रविवार से अगले तीन दिन तक राज्य में कोल्हान और पलामू के साथ आसपास के जिलों में हीटवेव चल...