रांची, अप्रैल 29 -- Jharkhand Weather: झारखंड में लोगों को आग उगलती प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। तेज हवा और गरज के साथ मंगलवार को कई जिलों में बारिश की बौछारें पड़ी। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम में इस बदलाव के बाद रांची समेत कई जिलों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।अगले चार दिन कहां-कहां बारिश मंगलवार को राज्य में 41.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सरायकेला-खरसावां जिला सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद सहित 15 जिलों में तेज हवा व गरज के साथ ओलावृष्टि और शेष जिलों में तेज हवा व गरज के साथ बारिश के आसार हैं। हालांकि अगले चार दिन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.