रांची, दिसम्बर 7 -- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने राज्य में असिस्टेंट जेलर (सहायक कारापाल) के 45 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा- 2025 के माध्यम से इन पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण का लाभ केवल झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 08 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर ही स्वीकार किए जाएंगे। योग्यता के अनुसार उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री या उसके समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होना आवश्यक है। चयनित उम्मीदवारों को 29,200 से 92,300 रुपये तक के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा।असिस्टेंट जेलर की आयु सीमा आयु की गणना 01 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 35 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.