झारखंड में अवैध खनन पर सख्ती, CM हेमंत सोरेन ने दिए ओवर लोडिंग और बालू माफिया पर ऐक्शन के निर्देश
रांची, जून 4 -- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को झारखंड मंत्रालय में खान एवं भूतत्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बालू माफिया पर कड़ी कार्रवाई करें। सीएम ने विशेषकर बालू उठाव की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को पत्थर के अत्यधिक बाहरी निर्यात पर नियंत्रण के उपाय खोजने तथा पहाड़ों के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुल 820 बालू घाटों में से 376 (कैटेगरी-1) घाटों पर पंचायतों के माध्यम से उठाव जारी है। वहीं, 444 (कैटेगरी-2) घाटों में से 300 की नीलामी की जा चुकी है। इन 300 घाटों से शीघ्र बालू उठाव शुरू कराएं और शेष घाटों की नीलामी शीघ्र सुनिश्चित करें। इससे करीब 3,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.