रांची, जनवरी 7 -- झारखंड की जेलों में कैदियों के परिजन अब उन्हें ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके लिए सुविधा शुरू की गई है। जेल आईजी सुदर्शन मंडल के अनुसार, एक्सिस बैंक के सहयोग से कैदियों के डिजिटल अकाउंट खोले गए हैं। अब परिजन घर बैठे पैसे जेल में बंद अपने परिवार के सदस्य को पैसे भेज सकेंगे। इससे रिश्वत जैसी बुराई पर लगाम लगेगी। परिजनों को जेल के गेट पर घंटों इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। कैदी इन पैसों का उपयोग जेल कैंटीन से साबुन, तेल और बिस्किट जैसे सामान खरीदने के लिए कर सकेंगे। जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने बताया कि रांची सहित झारखंड की विभिन्न जेलों में अब कैदियों के परिजनों के लिए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। जेलों में नकद लेन-देन से जुड़े भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह नई पहल की गई है। इस संबंध में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.