जमशेदपुर, मार्च 8 -- झारखंड में अब कोर्ट से जमानत मिलने के बाद कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया और तेज व पारदर्शी होगी। जमानत के रिलीज ऑर्डर अब ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इससे तकनीकी त्रुटियों या दस्तावेजों की कमी के कारण रिहाई में होने वाली अनावश्यक देरी से राहत मिलेगी। अब तक कई मामलों में ऐसा देखा जाता था कि जमानत मिलने के बावजूद रिलीज ऑर्डर में कमी या औपचारिकता अधूरी रहने पर कैदियों को रिहा होने में समय लग जाता था। कई बार कागजी प्रक्रिया पूरी होने में एक-दो दिन अतिरिक्त लग जाते थे, जिससे कैदियों को बेवजह जेल में ही रहना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत अदालत से जमानत आदेश पारित होने के साथ ही संबंधित जेल को रिलीज ऑर्डर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा। इससे जेल प्रशासन को तुरंत आदेश मिल सकेगा और कैदी की रिहाई की प्रक्रिया उसी दिन शुरू की जा सकेगी।छुट्ट...