धनबाद, मार्च 24 -- झारखंड में अप्रैल के पहले हफ्ते से एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) करने की तैयारी की जा रही है। जिलास्तर पर बीएलओ और एआरओ को इसके लिए ट्रेनिंग भी दे दी गई है। संबंधित बूथ के बीएलओ उस मोहल्ले के घर-घर जाकर एसआईआर के लिए तैयार गणना प्रपत्र को भराएंगे। इसमें सभी वोटरों को 20 से अधिक सवालों के जवाब देने होंगे। धनबाद में एसआईआर के लिए 2484 बीएलओ को जिम्मेवारी दी जाएगी। धनबाद में एसआईआर को लेकर तैयारी चल रही है। एसडीएम लोकेश बारंगे खुद इसकी मॉनेटरिंग कर रहे हैं। इसे लेकर कई चरणों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित की गई है। एसआईआर के लिए जो गणना प्रपत्र तैयार किया गया है, उसमें नाम-पता से लेकर कई तरह की जानकारियों वोटरों को देनी होगी। इस गणना प्रपत्र के साथ 2003 के वोटर लिस्ट के उस पृष्ठ का संलग्न करना होगा, जिसमें वोटर का नाम उस समय दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.