झारखंड में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगे कांग्रेस नेता, सभी प्रखंडों में करेंगे प्रदर्शन
धनबाद, मई 11 -- झारखंड में झामुमो-कांग्रेस की सरकार में चल रही खींचतान अब धीरे-धीरे सामने आने लगी है। गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस नेता अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे। प्रखंड मुख्यालयों में भ्रष्टाचार और विभिन्न जन समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा।धनबाद से होगी आंदोलन की शुरुआत धनबाद प्रखंड मुख्यालय और शहर मुख्यालय में 13 मई को धरने के साथ आंदोलन की शुरुआत होगी। धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंड व नगर मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। धरना के माध्यम से क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने तथा आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी महासचिव सह कार्यालय प्रभार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.