रांची, जून 3 -- Jharkhand Rainfall: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम केंद्र ने बुधवार से अगले चार दिनों तक रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों में आंधी और गरज के साथ बारिश और वज्रपात का अनुमान जताया है। यह स्थिति ओडिशा और बंगाल के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और छत्तीसगढ़ क्षेत्र में सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम के प्रभाव से संभव है।कहां कितना तापमान इधर, मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में मौसम साफ रहने से तपिशभरी धूप रही। पलामू में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 40 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं रांची का अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री रहा। जमशेदपुर का न्यूनतम पारा सर्वाधिक 26.6 डिग्री रहा। यहां अधिकतम 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में अधिकतम पारा सामान्य की से एक से तीन डिग्री तक अधिक है। पलामू, जमशेदपुर को छोड़ अन्य जि...