गिरडीह, अप्रैल 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि। झारखंड मूल निवासी परिसंघ डुमरी द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को डुमरी फुसरो रोड स्थित करिहारी पहाड़ी की तलहटी में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयन्ती मनायी गयी। झारखंड मूल निवासी परिसंघ के जिलाध्यक्ष भुनेश्वर रविदास के नेतृत्व में आयोजित जयन्ती समारोह में आजसू विधानसभा प्रभारी यशोदा देवी, मुखिया सीताराम तुरी, जितेन्द्र दास व खेमलाल महतो, परिसंघ के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश रजक, गंगाधर महतो मुख्य रुप से उपस्थित हुए। उपरोक्त अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने बाबा साहेब अंबेडकर के संघर्ष व चुनौतीपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी ने उनके विचारों को आत्मसात करने व शिक्षा पर जोर देने की अपील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.