चाईबासा, अगस्त 17 -- मझगांव। झारखंड मुक्ति मोर्चा मझगांव प्रखंड कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष राजेश पिंगुवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और राज्यसभा से हाल ही में पारित किए गए खान-खनिज विनियमन अधिनियम कानून का विरोध करना था। यह भी पढ़ें- Godda News: खान खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो का आंदोलन तेज, निकाला अर्थी जुलूसबैठक में मौजूद सदस्य बैठक में झामुमो के सभी पंचायतों के अध्यक्ष, सचिव और पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि यह कानून आदिवासी-मूलवासी और झारखंड के खनिज संसाधनों पर सीधा हमला है। इससे राज्य के जल, जंगल, जमीन और खनिजों पर केंद्र का नियंत्रण बढ़ेगा और स्थानीय लोगों के अधिकार छिन जाएंगे। यह भी पढ़ें- झामुमो ने बनाई चरण...