हजारीबाग, अप्रैल 3 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि झारखंड मुक्ति मोर्चा का 47वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को हजारीबाग जिला स्कूल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समारोह में राज्यभर से झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके अलावा राज्य समन्वय समिति सदस्य फागू बेसरा भी कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से व्यापक तैयारी चल रही थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता केंद्रीय सदस्य सुनील शर्मा, विकास रा...