धनबाद, जुलाई 27 -- झारखंड मुएथाई संघ की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) सह नई कमेटी का चुनाव का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 2026-30 के लिए नई कमेटी का चुनाव किया गया। नई कमेटी में मिनी सिद्धार्थ गौतम को अध्यक्ष और अनुपम माहाता को महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया में यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव राम चौधरी तथा उपाध्यक्ष सुप्रियो विश्वास क्रमशः जयपुर एवं कोलकाता से ऑब्जर्वर के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का संचालन एवं पर्यवेक्षण रांची उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं रिटर्निंग ऑफिसर दिवाकर उपाध्याय ने किया। बैठक की शुरुआत में महासचिव अनुपम माहाता ने विगत चार वर्षों की संगठनात्मक गतिविधियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने से हुई। इसके उपरांत कोषाध्यक्ष राजा विश्वकर्मा ने...