झारखंड महोत्सव सीजन 2 में संजीव मजुमदार सम्मानित
बोकारो, अगस्त 21 -- दिल्ली के मंडी हाउस में आयोजित झारखंड महोत्सव सीजन 2 के कार्यक्रम में बोकारो निवासी मोहन वीणा वादक संजीव मजुमदार को सम्मानित किया गया। संजीव मजुमदार ने मोहन वीणा पर विभिन्न राज्यों की पारंपरिक धुनों की प्रस्तुति दी। उनकी सुरमयी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने अलग-अलग राज्यों की लोकधुनों को मोहन वीणा के माध्यम से प्रस्तुत कर भारतीय संगीत की विविधता को सामने रखा। प्रस्तुति के दौरान उनकी कला व संगीत की समझ की लोगों ने सराहना की। महोत्सव में संजीव मजुमदार की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया। मोहन वीणा से निकली मधुर धुनों ने कार्यक्रम में संगीत का विशेष रंग भर दिया। अपनी प्रस्तुति के माध्यम से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई। कार्यक्रम के अंत में संजीव मजुमदार को सम्मानित किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.