रांची, फरवरी 18 -- रांची। झारखंड महिला फुटबॉल टीम मंगलवार को प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने के लिए कोलकाता रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 19 से 23 फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर की जनजातीय समुदाय की प्रतिभाशाली महिला खिलाड़ी अपने कौशल और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। टीम की कोच बीना केरकेट्टा, सोना राम चंपिया एवं नुपुर टोप्पो हैं। टीम मैनेजर अजय सुबाष तिर्की के नेतृत्व में संपूर्ण दल रवाना हुआ। खेल निदेशक आसिफ एकराम ने टीम को शुभकामनाएं दी। कहा कि यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को प्रदर्शित करने और भविष्य के बड़े मंचों तक पहुंचने का महत्वपूर्ण अवसर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...