झारखंड महादलित परिसंघ ने दिल्ली में उठाए दलित समाज के प्रमुख मुद्दे
धनबाद, अगस्त 26 -- कतरास। झारखंड महादलित परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष किस्मत कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पदाधिकारियों से मुलाकात कर दलित एवं महादलित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश पिंपरे, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दास, प्रदेश कार्यकारी सदस्य संजय कुमार, सुनील कुमार व रामजीत भुइयां शामिल थे। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल के आमंत्रण पर हुई मुलाकात में झारखंड के सफाई कर्मियों की समस्याएं, सामाजिक व प्रशासनिक भेदभाव, सुरक्षित कार्य वातावरण, सुरक्षा उपकरण, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया। इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया।
समस्याएँ उठाना राष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.