साहिबगंज, जुलाई 25 -- तालझारी। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) जिला महामंत्री मो इमाम विश्वास की अध्यक्षता में शनिवार को बाकुडी स्थित कार्यालय में संगठन की मजबूती को लेकर बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव व फूल कुमारी देवी उपस्थित हुए। जिला महामंत्री इमाम विश्वास ने कहा कि जिला कमेटी का पुनर्गठन होना है । इसके लिए सात प्रखंड अध्यक्ष की मौजूद होना अनिवार्य है । बैठक में तीन अध्यक्ष उपस्थित होने के कारण जिला अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं हो सका। सर्व समिति से निर्णय लिया गया आगामी 1 अगस्त, 2 अगस्त ,पाकुड़ 3 अगस्त 2026 को गोड्डा जिला कमेटी की बैठक होगी। इस दौरान बबलू भगत,मो सैयद अख्तर, अंसार खान, मो सद्दाम अंसारी, पोलुस गुरु जी टुडू मार्कश मुर्मू,इकरामुल अली ,मो निजामुद्दीन , मुजफ्फर शेख, मुर्तजा अली, दिलदार अंसारी थे।

हिंदी हि...