साहिबगंज, मई 31 -- साहिबगंज। झारखंड मजदूर संघ (प्रजा.) जिला कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम कुमार पियूष की अध्यक्षता में रविवार को संगठन मजबूती सदस्यता अभियान और पूर्व में किए गए आंदोलन की समीक्षा की गई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव व केंद्रीय उपाध्यक्ष फूल कुमारी देवी मौजूद थे। बताया गया कि जिले के साहिबगंज, बोरियो ,बरहरवा, पतना प्रखंड और राजमहल ,बरहरवा व साहिबगंज नगर कमेटी को भंग किया गया है। भंग किए गए प्रखंड व नगर स्तरीय कमेटी का पुनर्गठन 4 से 21 जून तक होगा। संगठन को सशक्त बनाने व कार्यकर्ता को जागरुक करने को प्रशिक्षण शिविर 23 जून से शुरू होगा। झारखंड मजदूर संघ महिला जिला कमेटी साहिबगंज पुनर्गठन प्रभारी फूल कुमारी देवी को नियुक्त किया गया। यह भी पढ़ें- पीटीपीएस में अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बैठक में लिए गए कई निर्णय यह भी पढ़ें...