चाईबासा, अप्रैल 29 -- गुवा । झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय परिसर में बने नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 3 एवं 4 मई को किया जाएगा। इसकी जानकारी संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने दी। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को प्रस्तावित था, लेकिन विशेष कारणों से तिथि में बदलाव किया गया। उन्होंने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत बनारस से आए पांच पुरोहितों द्वारा अखंड यज्ञ के साथ होगी। मंदिर में खाटू श्याम बाबा, श्री लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण तथा मां मनसा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। 3 मई को मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का विधिवत प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होगा, जबकि 4 मई को महाभोग एवं भंडारे का आयोजन रखा गया है। रामा पांडे ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस धार्मिक आयोजन में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.