झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ
चाईबासा, मई 3 -- गुवा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय परिसर स्थित नवनिर्मित मंदिर में 3 व 4 मई को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में सुबह 6 बजे गुवा के कुसुम घाट से 108 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रेलवे मार्केट स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ कार्यालय पहुंची, जहां स्थापित नवनिर्मित मंदिर में बनारस से आए पुरोहित आचार्य सच्चिदानंद तिवारी, आचार्य रत्नेश तिवारी तथा स्थानीय पुरोहितों के सानिध्य में अखंड यज्ञ प्रारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- शतचंडी महायज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का ध्वजारोहण आज मंदिर में खाटू श्याम बाबा, श्री लक्ष्मी नारायण, राधा कृष्ण तथा मां मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.