झारखंड बेरोजगार विकास मंच ने उपायुक्त को सौपा मांग पत्र
बोकारो, जून 3 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। झारखण्ड बरोजगार विकास मंच के पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त बोकारो से बुधवार को मिलकर दस सूत्री मांग पत्र सौंपा। उपायुक्त ने आश्वासन देते हुए कहा कि पंद्रह दिनों के अंदर बोकारो प्रबंधन से त्रिपक्षीय वार्ता मंच के साथ कराया जाएगा। उपायुक्त बोकारो के आश्वासन का सम्मान करते हुए झारखण्ड बरोजगार विकास मंच ने खेत जोतो आंदोलन को 15 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। अगर 15 दिनों के अंदर बोकारो प्रबंधन 10 सूत्री मांग पत्र पर गंभीरता से विचार नहीं करता है तो मंच अपनी घोषणा पर विचार करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फुलचंद महतो ने किया। मौके पर रंजीत पाण्डेय, दुलाल चन्द्र राय, भागीरथ शर्मा, कमलेश महतो, आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.