गोड्डा, मार्च 7 -- पथ निर्माण विभाग गोड्डा की ओर से झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हनवारा के गुरुआ नदी पुल के समीप शनिवार को किलोमीटर दूरी दर्शाने वाला सांकेतिक बोर्ड स्थापित किया गया। इस बोर्ड के लगने से अब इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को विभिन्न स्थानों की दूरी की सटीक जानकारी मिल सकेगी, जिससे सफर पहले की तुलना में अधिक सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।बताया जाता है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग झारखंड और बिहार के बीच आवागमन करते हैं। पहले यहां दूरी या दिशा से संबंधित कोई स्पष्ट संकेतक नहीं होने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को रास्ता पहचानने में काफी परेशानी होती थी। कई बार लोग सही दूरी और दिशा की जानकारी के अभाव में भ्रमित भी हो जाते थे।पथ निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए इस नए सांकेतिक बोर्ड से अब यात्रियों को...