झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष बने केके
समस्तीपुर, अगस्त 4 -- रोसड़ा, निसं। समाजसेवी व चर्चित व्यवसायी कृष्ण कुमार लखोटिया को झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा का कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मुजफ्फरपुर में आयोजित झारखंड-बिहार प्रदेश माहेश्वरी सभा की कार्यकारिणी बैठक 'उत्कर्ष-2026' के दौरान निर्वाचन पदाधिकारी पवन मंत्री ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें रोसड़ा के कृष्ण कुमार लखोटिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसपर सभा के निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार मारू, छितरमल धूत, डॉ. महेश लखोटिया, विनोद शर्मा, दुर्गा गुप्ता, मामराज अग्रवाल, नितेश सर्राफ, मानमल गुप्ता, आशुतोष, शंभू, सुशील, महेश कुमार मालू आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.