धनबाद, अप्रैल 13 -- झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से रविवार को मुकुंदा कार्यालय में जागरूकता शिविर लगाया गया। सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार ने एक-एक कर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी। शिविर में आए 25 में 10 मामलों का निष्पादन ऑन स्पॉट कर लिया गया। मौके पर विभाग के अन्य कर्मी भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...