जामताड़ा, जून 17 -- फतेहपुर, प्रतिनिधि। मलेरिया रोधी माह जून के उपलक्ष्य में मंगलवार को फतेहपुर स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में मलेरिया जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुंडहित के डॉ नवीन कुमार एवं एमपीडब्ल्यू की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं को मलेरिया रोग, उसके लक्षण, फैलने के कारण तथा रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि मलेरिया एक मच्छरजनित बीमारी है, जिससे सावधानी और जागरूकता के माध्यम से बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- छात्राओं को मलेरिया, फाइलेरिया व डेंगू से बचाव को किया गया जागरूक छात्राओं को ...