कोडरमा, अप्रैल 2 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। डीसी ऋतुराज ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, चंदवारा में छात्राओं के लिए बनाए गए विशेष माहवारी स्वच्छता कक्ष का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने कक्ष का निरीक्षण किया और छात्राओं को मासिक धर्म एवं उसके प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। छात्राओं को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि माहवारी जैसे विषय पर खुलकर चर्चा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 28 मई को "चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो" अभियान संचालित किया जाता है। उन्होंने विद्यालय की वार्डन को निर्देश दिया कि माहवारी स्वच्छता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर छात्राओं को जागरूक किया जाए। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि समूह के माध्यम से छात्राओं को नियमित रूप से माहवारी स्वच्छता की जानकारी दें तथा से...