आदित्यपुर, अप्रैल 28 -- चांडिल। झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कुकड़ू का जर्जर भवन कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकती है। विद्यालय भवन की ऊपरी मंजिल की चहारदीवारी में चारों ओर पड़ी दरारें छात्राओं की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। भवन की दीवारों में आई दरारें साफ संकेत दे रही हैं कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय परिसर में रहने वाली छात्राएं इस स्थिति को लेकर भय के साये में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। अभिभावकों में भी इसे लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन बच्चों के छत पर जाने से रोक लगा दी है। यह भी पढ़ें- हुजूर, दो जर्जर कमरों में 4 सौ बच्चे करते हैं पढ़ाई, नया भवन बनाया जाए लेकिन तेज हवा या आंधी की स्थिति में दीवार गिरने की आशंका बनी हुई है।विभाग को दी गई जानकारी, नहीं...