रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बार कौंसिल के 22 सदस्यों के नाम ही गजट में प्रकाशित किए जाएंगे। चुनाव में विजयी एक उम्मीदवार महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द करने के बाद एक पद रिक्त रहेगा। इस विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी विचार करेगी। कमेटी के निर्णय के बाद यह सीट भरी जाएगी। बार कौंसिल के कुल 25 सदस्य चुने जाते हैं। इस पर दो महिला सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा। बार कौंसिल ऑफ इंडिया इन दो महिला वकीलों का मनोनयन करेगी। उच्च स्तरीय चुनाव कमेटी ने अधिवक्ता महेश तिवारी की अपील पर सुनवाई के बाद उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी थी, लेकिन उनके बदले किसी अन्य उम्मीदवार को निर्वाचित नहीं करने को कहा था। इस सीट को खाली रखने का निर्देश समिति ने दिया था। बार कौंसिल चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने महेश तिवारी के ...