रांची, जुलाई 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। बार कौंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने झारखंड राज्य बार कौंसिल की सदस्य संख्या 25 से बढ़ाकर 32 कर दी है। बीसीआई ने 19 जुलाई को पारित एक प्रस्ताव में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए झारखंड बार कौंसिल में सात अतिरिक्त सीटें जोड़ने का निर्णय लिया है। बीसीआई ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि झारखंड राज्य बार कौंसिल चुनाव में 19वें से 25वें स्थान तक रहे उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित किया जाए। एडवोकेट्स एक्ट 1961 के तहत झारखंड राज्य बार कौंसिल में 25 निर्वाचित सदस्यों का प्रावधान है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों के बार कौंसिल में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में देशभर में राज्य बार कौंसिल के चुनाव संपन्न कराए गए। झारखंड में ...