गढ़वा, अप्रैल 14 -- झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले में कहा है कि झारखंड गठन से अब तक 24 जिलों के 33 ट्रेजरी की जांच की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। राशि की भी रिकवरी की जाएगी। वित्त मंत्री ने सोमवार को सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि हजारीबाग और बोकारो ट्रेजरी से अवैध निकासी मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की है। इसमें महालेखाकार कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे। टीम हर बिंदु पर जांच करेगी। उन्होंने कहा कि सालों से चल रही यह गड़बड़ी अब पकड़ी गई है। इसलिए राज्य गठन के बाद से अब तक ट्रेजरी से हुई निकासी की जांच कराने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- झारखंड आबकारी सिपाही पेपर लीक :...