रामगढ़, सितम्बर 29 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। दुलमी प्रखंड के कुल्ही चौक में मंगलवार को झारखंड आंदोलनकारियों के द्वारा झारखंड केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर मशाल जुलूस निकाला। आंदोलनकारियों ने राज्य सरकार से पेंशन लागू करने, आवास की सुविधा, मेडिकल किट के साथ साथ आंदोलनकारियों के आश्रितों को शिक्षा ग्रहण करने से लेकर सरकारी बसों से लेकर रेलों के टिकटों में आरक्षण देने की मांग को लेकर 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया। आंदोलनकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बंदी की बात कही। मशाल जुलूस के दौरान प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी शामिल थे।उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग को लेकर हमलोगों ने जेल भरो अभियान, पुलिस की लाठी-डंडे से मार खाये हैं, हमारे कई साथी शहीद भी हुए हैं। यह भी पढ़ें- झारखंड बंद को लेकर दुमका में निकाल...