झारखंड बंद के समर्थन में सड़क जाम, मांगों को लेकर प्रदर्शन
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को झारखंड बंद के समर्थन में पपरवाटांड़ स्थित टोल टैक्स के पास आंदोलनकारियों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। सड़क जाम के कारण कुछ देर तक आवागमन प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में झारखंड आंदोलनकारियों को पेंशन देने, उनके पुत्र-पुत्रियों की सीधी नियुक्ति करने तथा जेल जाने की वैधता की शर्त समाप्त कर सभी आंदोलनकारियों को 50-50 हजार रुपये सम्मान राशि देने समेत सात सूत्री मांगें शामिल हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष नारायण राणा और देवंती भारती ने कहा कि आंदोलनकारियों की मांगों को सरकार लगातार नजरअंदाज कर रही है। यह भी पढ़ें- पेंशन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.