झारखंड बंद के समर्थन में भाजपा का बाइक जुलूस
गिरडीह, अगस्त 12 -- डुमरी, प्रतिनिधि। 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में रांची में आंदोलित छात्रों के विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा पानी की बौछार, आंसू गैस और लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में भाजपा द्वारा बुधवार को बुलाए गए झारखंड बंद के समर्थन में मंगलवार को भाजपा नेता प्रदीप साहू के नेतृत्व में आक्रोश बाइक जुलूस निकाला गया। बाइक जुलूस इसरी बाजार और डुमरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए रांगामाटी एनएच-19 पहुंचा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों से छात्रों के समर्थन में अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एनएच-19 को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कार्यकर्ता हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। सड़क जाम की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.