झारखंड बंद के समर्थन में भाजपाइयों ने बंद कराया चक्रधरपुर का बाजार
चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- चक्रधरपुर। भाजपा द्वारा घोषित झारखंड बंद के समर्थन में मंगलवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चक्रधरपुर शहर में घूम-घूमकर दुकान-बाजार बंद कराया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर दुकानदारों से प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद को सफल बनाने की अपील की। इसके बाद शहर की कई दुकानें बंद नजर आईं। बंद को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता सुबह से ही शहर में सक्रिय रहे। इस दौरान पूर्व विधायक शशिभूषण सामड, डॉ. विजय सिंह गागराई, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, सुरेश साब, वार्ड पार्षद गौतम रवानी, शिवलाल रवानी, तीरथ जामुदा, समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, आज चक्रधरपुर बंद यह भी पढ़ें- Chakradharp...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.