लोहरदगा, सितम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।झारखंड बंद के दौरान बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आंदोलनकारियों ने शंख नदी पुल के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। अहले सुबह से दोपहर बाद तक आंदोलनकारी सड़क पर डटे रहे। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों व वाहन चालकों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।बंद के दौरान आंदोलनकारियों ने पेंशन का भुगतान करने, पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने, आंदोलनकारियों की पहचान सुनिश्चित करने समेत विभिन्न मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिए जाने पर आगे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।आंदोलनकारियों यह भी पढ़ें- मेहरमा में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया गया सड़क जाम ने कहा कि झारखंड राज्य...