झारखंड बंद के दौरान नगड़ी में एनएच जाम, भाजपा कार्यकर्ता हिरासत में
रांची, अगस्त 11 -- पिस्का नगड़ी, प्रतिनिधि। भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद के दौरान नगड़ी प्रखंड क्षेत्र में लगभग सभी निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे, जबकि बाजार और दुकानें आम दिनों की तरह खुले रहे। ऑटो और लंबी दूरी की बसों का परिचालन भी सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रहा। सुबह करीब 10 बजे नगड़ी मंडल और रांची जिला भाजपा के कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़कों पर उतरे। कार्यकर्ताओं ने नगड़ी चेकपोस्ट चौक के पास रांची-गुमला एनएच पर टायर जलाकर और बांस-बल्लियों से सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। करीब आधे घंटे तक हाईवे जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यह भी पढ़ें- छात्रों पर हुए पुलिस बल के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन सूचना पर पहुंची नगड़ी पुलिस ने पहले कार्यकर्ताओं को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। जाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.