रांची, जनवरी 16 -- खूंटी, संवाददाता। दिवंगत एदल पड़हा राजा सह अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता एवं शूटरों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में शुक्रवार की शाम आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में खूंटी शहर में मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस करम अखड़ा से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, नेताजी चौक होते हुए पुनः भगत सिंह चौक के रास्ते करम अखड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का नेतृत्व आदिवासी समन्वय समिति के केंद्रीय संयोजक मार्शल बारला एवं जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभात मुंडा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए। मशाल जुलूस के दौरान प्रदर्शनका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.