हजारीबाग, सितम्बर 26 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान और पेंशन देने की मांग को लेकर 30 सितंबर को प्रस्तावित झारखंड बंद की तैयारियों को लेकर शनिवार को झामुमो प्रखंड कार्यालय में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आंदोलनकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी मोर्चा के मुख्य संयोजक महमूद आलम ने की, जबकि संचालन डॉ. कलीम अंसारी ने किया। बैठक में आंदोलनकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को सरकार उचित मान-सम्मान और पेंशन दे।आंदोलनकारियों ने पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने की भी मांग की। कहा कि मांगों के समर्थन में 30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान किया गया है। बंद को सफल बनाने के लिए प्रखंड से लेकर प्रमंडल स्तर तक आंदोलनक...