सराईकेला, अगस्त 12 -- सरायकेला/राजनगर। रांची में छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा की ओर से आहूत झारखंड बंद का जिले में मिला जुला असर देखने को मिला। बंद को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपाइयों ने की सड़क जामप्रदर्शन का असर बंद के दौरान राजनगर में भाजपा नेता रमेश हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर राजनगर बाजार स्थित सिद्धू-कान्हू चौक के समीप सड़क पर बैठकर करीब एक घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही रा...