झारखंड फिल्म फेस्टिवल में होगी धनबाद की फिल्मों की स्क्रीनिंग
धनबाद, जून 14 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता । चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 को लेकर फिल्मकारों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। फेस्टिवल आयोजन समिति को इस वर्ष कुल 84 फिल्मों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जो झारखंड सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से भेजी गई हैं। प्राप्त फिल्मों में फीचर फिल्म, लघु फिल्म, वृत्तचित्र, सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्में तथा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विषयों को प्रस्तुत करने वाली रचनाएं शामिल हैं। इसमें धनबाद पर बनीं फिल्म झरिया का मंगरू, झरिया के कोयला खदानों पर बनीं डोक्यूमेंट्री की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। चित्रपट झारखंड फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन आगामी 26 से 28 जून 2026 तक सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची में किया जाएगा, जहां चयनित फिल्मों का प्रदर्शन, संवाद सत्र एवं पुरस्कार समारोह आयोजित होगा। चित्रपट झारखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.