रांची, अगस्त 16 -- Jharkhand JPSC-JSSC student protest 23rd day: झारखंड की राजधानी रांची में धरना दे रहे छात्रों की मुख्य मांग अभी भी पूरी नहीं हुई है। ये मांग है- 'JPSC-JSSC परीक्षा रद्द हो और पूरे मामले की CBI जांच की जाए।' इसके चलते छात्रों ने घोषणा की है कि वे रविवार को राज्य के सभी 24 ज़िलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। इसके साथ ही साथ 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के घर का घेराव करेंगे। आंदोलनकारी छात्र लगातार सीएम के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जानिए JPSC-JSSC आंदोलन से जुड़े पांच अपडेट।1- हेमंत-राहुल का पुतला जलाने का ऐलान छात्रों ने रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाने का ऐलान किया है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सत्ता...