झारखंड प्रार्थना सभा पर रोक लगाने की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
रांची, मई 11 -- खूंटी, संवाददाता। तोरपा प्रखंड के दियांकेल स्थित एनएचपीसी मैदान में 13 एवं 14 मई को प्रस्तावित झारखंड प्रार्थना सभा को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इस संबंध में पारंपरिक आदिवासी संगठनों ने सोमवार को उपायुक्त खूंटी को ज्ञापन सौंपकर कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि यह क्षेत्र अनुसूचित जनजातीय और पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां ग्राम सभा की स्वायत्तता और आदिवासी संस्कृति को संवैधानिक संरक्षण प्राप्त है। आरोप लगाया गया है कि प्रोफेट ब्रजिंदर सिंह मिनिस्ट्री द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और इसमें शारीरिक बीमारियों, कर्ज, निराशा एवं बंधन से मुक्ति जैसे दावे किए जा रहे हैं। संगठनों ने आशंका जताई है कि इस प्रकार के आयोजनों से आदिवासी समाज की पारंपरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.