धनबाद, दिसम्बर 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने संघ के मजबूती के लिए एक कमेटी का गठन किया है। धनबाद जिला के उज्ज्वल तिवारी को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। उज्ज्वल को कमेटी संयोजक बनाए जाने पर धनबाद के शिक्षकों ने खुशी जताई है। उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मान्यता प्रदान की गई है। राज्य के 24 जिलों में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं चुनाव करवाने के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी के अध्यक्ष गिरिडीह जिले के मैनेजर प्रसाद सिंह समेत अन्य को जिम्मेवारी दी गई है। संयोजक बनाए जाने पर संघ के जिलाध्यक्ष नेहरू हेंब्रम, रामचरित पासी, रंजन दास, सुनील श्रीवास्तव, मिथलेश तिवारी, बालकृष्ण झा, बृंदावन कुमार, नरेंद्र मंडल, जित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.