रांची, फरवरी 3 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को उनके कांके रोड रांची स्थित आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से संवाद करते हुए कहा कि झारखंड प्राकृतिक एवं खनिज संपदाओं का धनी राज्य है। झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा इस राज्य को अलग और अनोखी पहचान प्रदान करती हैं। यहां की जनजातीय संस्कृति और परंपराएं इस राज्य की धरोहर हैं। हमारा राज्य विश्व प्रसिद्ध परंपराओं को लेकर जाना जाता है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपने प्रतिभाओं का लोहा मनवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने यहां एक बेहतर खेल नीति बनाई है, जिसके तहत खेल एवं खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफार्म दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.