घाटशिला, मार्च 6 -- धालभूमगढ़। नरसिंहगढ़ हनुमान वाटिका में झारखंड प्रांतीय सामाजिक सद्भाव गोष्ठी का आयोजन प्रांतीय प्रमुख विजय घोष की अध्यक्षता में की गई। इस मौके पर प्रांतीय प्रमुख ने उपस्थित जन समूह का एक दूसरे से परिचय जाना एवं उनके पेशे के बारे में भी जानकारी हासिल की। मौके पर प्रांतीय प्रमुख ने कहा हम सनातनियों को विदेशी शक्तियों के द्वारा दिगभ्रमित करते हुए आपसी जातिवाद में बांट दिया गया है। हमारे आपसी प्रेम को नष्ट करने का वर्षों से कुटिल चाल चला जा रहा है। किसी भी बहकावे में ना आकर छोटी-मोटी शिकायतों को नजरअंदाज करते हुए एकता के साथ आगे बढ़ें। मौके पर विप्लव साहू, संतु सिंह सोलंकी, देवानंद सिंह, कमलेश चौबे, गुनाधर री, प्रेम शाह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.