झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा 30 को रांची में
जमशेदपुर, अगस्त 14 -- झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की वार्षिक आमसभा (एजीएम) 30 अगस्त रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे मारवाड़ी भवन, द्वितीय तल हॉल, हरमू रोड, रांची में आयोजित की जाएगी। सम्मेलन के महामंत्री विनोद कुमार जैन द्वारा आमसभा की सूचना जारी कर सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। आमसभा में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल द्वारा स्वागत के पश्चात महामंत्री का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक में पूर्व प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा एक प्राइवेट मारवाड़ी ट्रस्ट को गैरकानूनी तरीके से दिए गए 25 लाख रुपये वापस प्राप्त करने के संबंध में चर्चा एवं निर्णय भी लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.