धनबाद, अप्रैल 10 -- मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा को झारखंड प्रांतीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया ने उन्हें कार्यसमिति सदस्य मनोनीत करते हुए अंगदान एवं देहदान अभियान का प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया है। डॉ. शर्मा को इस वर्ष प्रांत के श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष का पुरस्कार मिल चुका है और उनके कार्यकाल में झरिया शाखा ने सर्वश्रेष्ठ शाखा का खिताब भी जीता। इससे पूर्व उन्हें सत्र 2021-22 में सर्वश्रेष्ठ प्रांतीय संयोजक के रूप में सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर ललित अग्रवाल, सीए श्याम साह, विवेक लिल्हा, नरेश केजरीवाल और राजीव सावंतिया सहित कई पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.